खूंटी से राजस्थान ले जाया जा रहा एक करोड़ का डोडा जब्त
रांची, । शहर की नामकुम थाना पुलिस ने मंगलवार को भारी मात्रा में
डोडा बरामद किया है। यह डोडा ट्रक में लोडकर खूंटी से राजस्थान ले जाया जा
रहा था। एसएसपी चंदन सिन्हा को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम
ने नामकुम से डोडा लोड ट्रक को पकड़ा है। बरामद डोडा लगभग एक करोड़ की बताया
जा रहा है।
एसएसपी को सूचना मिली थी कि खूंटी से रांची के रास्ते
डोडा की एक बड़ी खेफ निकलने वाली है। इसके बाद खूंटी से सटे सभी थानों को
अलर्ट कर दिया गया लेकिन पूरी रात एक भी डोडा का ट्रक कहीं से नहीं गुजरा।
जैसे ही सुबह के चार बजे नामकुम से सटे रिंग रोड पर एक ट्रक दिखाई दिया
लेकिन ट्रक पर सवार तस्करों ने पुलिस का वाहन देख लिया। इसके बाद तस्कर
ट्रक को छोड़ जंगल की तरफ फरार हो गए। पुलिस ने तस्करों का पीछा भी किया
लेकिन अंधेरे का फायदा उठा वे फरार हो गए। नामकुम थाना प्रभारी ब्रह्मदेव
प्रसाद ने बताया कि ट्रक से डोडा बरामद हुआ है।





