मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:34 · नई दिल्ली संस्करण

धनबाद में आयकर विभाग की छापेमारी में भारी मात्रा में कैश बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

राष्ट्रीय सागर संवाददाता

रांची: धनबाद और बोकारो जिले में आईटी की दबिश लगातार जारी है। बुधवार सुबह से ही आईटी की टीम कोयला कारोबारियों के कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, छापेमारी के दौरान आईटी ने धनबाद स्थित होटल वेडलॉक से भारी मात्रा में कैश की बरामदगी की है। सूत्रों से मिली रिपोर्ट्स के मुताबिक, धनबाद के होटल वेडलॉक से छापेमारी के दौरान आईटी की टीम ने भारी मात्रा में नकदी बरामद की है। जिसकी गिनती की जा रही है। होटल वेडलॉक कारोबारी दीपक पोद्दार का बताया जा रहा है। रिपोर्ट्स की मानें तो यह होटल काफी समय से विवादित रहा है। मालुम हो कि धनबाद में आज अहले सुबह से आईटी ने दबिश दी है। कई कोयला कारोबारियों के ठिकानों पर छापेमारी अब भी जारी है। जिले के पुराना बाजार टिकिया पाड़ा स्थित कोयला कारोबारी अनिल गोयल के घर और ऑफिस, उनके भाई के होटल, शास्त्रीनगर स्थित राणा जनार्दन सिंह, कारोबारी दीपक पोद्दार के जोड़ाफाटक स्थित घर, उनके गोविंदपुर स्थित होटल वेडलॉक, फैक्ट्री और गोदाम में आईटी की छापेमारी चल रही है। वहीं इन सभी कोयला कारोबारियों से आईटी की टीम पूछताछ कर रही है और उनके सभी दस्तावेजों को खंगालने का काम कर रही है। धनबाद जिला के अलावे आईटी की टीम ने बोकारो जिले में भी दबिश दी है। जिन-जिन जगहों पर टीम की छापेमारी चल रही है वहां पर अर्धसैन्य बल के जवानों को तैनात किया गया है। बता दें बोकारो में आईटी विभाग की टीम वसुधा इंडस्ट्री कैंपस में रेड मार रही है। यह पूरा मामला टैक्स चोरी से संबंधित बताया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें