मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

हावड़ा में दो जगह भयावह आग, जूट गोदाम जलकर राख

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हावड़ा में दो जगह भयावह आग, जूट गोदाम जलकर राख

श्यामपुर में पांच दुकानें खाकहावड़ा। हावड़ा जिले में कुछ ही घंटों के अंतराल पर दो अलग-अलग स्थानों पर भयावह आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं। इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है।पहली घटना मंगलवार रात करीब 10 बजे बाउड़िया के नॉर्थ मिल इलाके में स्थित एक जूट गोदाम में हुई। मिल के कर्मचारियों ने गोदाम के भीतर आग की लपटें उठती देखीं और तुरंत अधिकारियों को सूचना दी। शुरुआत में मिल में मौजूद अग्निशमन उपकरणों से आग बुझाने की कोशिश की गई, लेकिन आग इतनी तेजी से फैल गई कि उस पर काबू पाना संभव नहीं हो सका। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया।सूचना मिलने पर उलूबेड़िया से दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर नियंत्रण नहीं हो पाया। इसके बाद आलमपुर और हावड़ा से दो और दमकल वाहन बुलाए गए। देर रात तक आग पूरी तरह काबू में नहीं आ सकी थी। दमकल कर्मियों के अनुसार जूट होने की वजह से आग बुझाने में काफी दिक्कत आ रही है।दूसरी घटना सोमवार रात करीब दो बजे श्यामपुर के बेलपुकुर कलवर्ट के पास हुई। सड़क किनारे स्थित एक दुकान में अचानक आग लग गई, जो देखते ही देखते आसपास की दुकानों में फैल गई। इस घटना में कुल पांच दुकानें पूरी तरह जलकर राख हो गईं।स्थानीय लोगों के मुताबिक, सबसे पहले एक दुकान में आग लगी थी, देखते ही देखते आग पास की दुकानों तक फैल गई। उलूबेड़िया से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग में दो फल की दुकानें, एक चाय की दुकान, एक स्टेशनरी दुकान और एक किराना दुकान को भारी नुकसान हुआ है।मंगलवार सुबह डिहिमंडलघाट एक नंबर ग्राम पंचायत के उपप्रधान सुदीप कुमार बेरा भी मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया।दमकल विभाग का प्राथमिक अनुमान है कि बिजली की खराबी के कारण आग लगी हो सकती है। पुलिस और दमकल विभाग दोनों ही मामलों में आग लगने की वजहों की जांच कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें