मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:37 · नई दिल्ली संस्करण

चोरी का नाटक रचने वाला घर मालिक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
चोरी का नाटक रचने वाला घर मालिक गिरफ्तार

पूर्वी सिंहभूम। आजादनगर थाना क्षेत्र में कथित चोरी की वारदात का पुलिस ने सोमवार को बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। बागान शाही रोड नंबर 7 स्थित एक घर में चोरी की शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने 24 घंटे के भीतर मामले की सच्चाई उजागर कर दी। जांच में पाया गया कि जिस वकार अहमद ने खुद को पीड़ित बताते हुए चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, वही इस पूरे घटनाक्रम का असली आरोपित है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है और उसके कब्जे से करीब 1.50 लाख रुपये मूल्य के सोने के गहने बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार, शिकायत के बाद सिटी एसपी के निर्देश पर पटमदा डीएसपी बचनदेव कुजूरके नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वकार अहमद को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ के दौरान उसके बयान लगातार बदलते रहे और कई विरोधाभास सामने आए। इस पर जब पुलिस ने उससे कड़ाई से पूछताछ की तो सच उजागर हो गया।पूछताछ में वकार अहमद ने स्वीकार किया कि परिवार की खराब आर्थिक स्थिति के कारण वह मानसिक तनाव में था। इसी तनाव में उसने 22 तारीख की रात घर में मौजूद सोने के गहने खुद ही अलमारी से निकाल लिए और बाहरी चोरी का नाटक रच दिया। उसने बताया कि घटना की रात पूरी फैमिली सो रही थी और योजना के अनुसार उसने सुबह गहनों के गायब होने का नाटक कर पुलिस को शिकायत दी, ताकि उसे किसी तरह आर्थिक राहत मिल सके।पुलिस ने उसके पास से सोने की एक चेन, चार कानबाली और एक अंगूठी बरामद की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें