मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

बेटी के शादी के तैयारियों में जुटे होटल कर्मी की सड़क हादसे में मौत,परिजनों में कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बेटी के शादी के तैयारियों में जुटे होटल कर्मी की सड़क हादसे में मौत,परिजनों में कोहराम

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में कैंट थाना क्षेत्र स्थित डीआईजी पीएसी आवास के पास शुक्रवार सुबह तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से स्कूटी सवार होटल कर्मी की मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस और परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए।जानकारी के अनुसार, इमलिया घाट, फुलवरिया निवासी राजेश गोंड शहर के एक होटल में हाउसकीपिंग स्टाफ के रूप में कार्यरत थे। राजेश की बड़ी बेटी अंजली उर्फ बिन्नी की शादी आगामी 25 नवम्बर को होनी थी और घर में तैयारियां चल रही थीं। शुक्रवार तड़के वे रोज की तरह स्कूटी से ड्यूटी पर निकल रहे थे। इसी दौरान डीआईजी पीएसी आवास के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी स्कूटी में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।हादसे की खबर मिलते ही उनकी पत्नी शीला, बेटियाँ अंजली और मिनी मौके पर पहुँचीं। पति का शव देखकर शीला बेहोश होकर गिर पड़ीं। परिजनों के विलाप को देख थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने स्वयं आगे बढ़कर परिवार को संभाला और उन्हें ढांढस बंधाया। महिला कांस्टेबल स्नेहा पांडेय ने अंजली को गोद में लेकर पानी के छींटे मारे और सम्भाला।कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। साथ ही दुर्घटना में शामिल स्कॉर्पियो चालक की तलाश की जा रही है। इसके लिए आस-पास के मकानों और दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें