मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:18 · नई दिल्ली संस्करण

उप्र में अभी एक सप्ताह तक राजस्थान से आ रही गर्म हवाएं करेंगी परेशान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

कानपुर,। उत्तर प्रदेश में पछुआ हवाओं के चलने से बराबर राजस्थान

से गर्म हवाएं आ रही हैं जिससे तापमान सामान्य से अधिक चल रहा है। यह

स्थिति अभी एक सप्ताह यानी 20 जून तक बनी रहेगी। इसके बाद मानसून की

गतिविधियां आगे बढ़ेगी और बंगाल की खाड़ी से नम हवाएं आने लगेंगी, जिससे यह

गर्म हवाएं पीछे हटना शुरु हो जाएंगी।

मौसम विभाग का कहना है कि

कानपुर सहित मध्य उत्तर प्रदेश में 22 जून के आसपास मानसून आएगा, तब तक यह

गर्म हवाएं लोगों को परेशान करती रहेंगी। यह गर्म हवाएं मानव स्वास्थ्य के

लिए बहुत ही हानिकारक हैं और लोगों को सलाह दी जाती है कि दोपहर 12 बजे से

लेकर तीन बजे तक घरों से बाहर निकलने से बचें।

चन्द्रशेखर

आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील

पाण्डेय ने गुरुवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान, कोंकण और गोवा,

उत्तरी आंतरिक कर्नाटक तेलंगाना, दक्षिणी छत्तीसगढ़ और दक्षिणी ओडिशा में

हल्की से मध्यम बारिश के साथ कुछ स्थानों पर भारी बारिश संभव है। आंध्र

प्रदेश, लक्षद्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश,

सिक्किम, पूर्वोत्तर भारत, दक्षिण-पश्चिमी मध्य प्रदेश, दक्षिणी गुजरात और

जम्मू कश्मीर में हल्की से मध्यम बारिश संभव है। दक्षिण मध्य प्रदेश,

आंतरिक ओडिशा, पंजाब के कुछ हिस्सों और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में हल्की

बारिश हो सकती है। पश्चिम बंगाल के गंगा तटीय क्षेत्र, पूर्वी उत्तर

प्रदेश, बिहार और झारखंड में लू से लेकर भीषण लू की स्थिति बनी रह सकती है।

पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, कानपुर मंडल सहित उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड,

झारखंड और बिहार के कुछ हिस्सों में लू की स्थिति बनी रह सकती है।

बताया

कि कानपुर में अधिकतम तापमान 43.8 और न्यूनतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस

दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 36 और दोपहर की सापेक्षिक

आर्द्रता 20 प्रतिशत रही। हवाओं की दिशाएं उत्तर पश्चिम रहीं जिनकी औसत गति

7.0 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में

हल्के बादल छाए रहने के आसार हैं किन्तु वर्षा की कोई संभावना नहीं है।

दिन और रात के तापमान सामान्य से अधिक रहने के आसार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें