मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:56 · नई दिल्ली संस्करण

नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात : 1,500 रुपए के विवाद में युवक की नाले में धक्का देकर हत्या

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
नोएडा में दिल दहला देने वाली वारदात : 1,500 रुपए के विवाद में युवक की नाले में धक्का देकर हत्या

नोएडा। नोएडा के थाना फेज- 3 क्षेत्र अंतर्गत सेक्टर- 64 में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां फुटपाथ पर रहने वाले एक युवक की उसके ही साथी ने कथित रूप से हत्या कर दी।

मामूली रकम के लेन-देन को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी ने पहले युवक के सिर पर पत्थर से वार किया और फिर उसे नाले में धक्का दे दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गुरुवार को सेक्टर-64 स्थित नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली। सूचना पर उच्चाधिकारी और स्थानीय थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची।

मृतक की पहचान 35 वर्षीय राहुल के रूप में हुई है, जो फुटपाथ पर रहकर गुजर-बसर करता था।

बताया जा रहा है कि राहुल का कोई स्थायी पता नहीं था और वह लंबे समय से इसी इलाके में रह रहा था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि राहुल और रविंद्र (30 वर्ष), पुत्र बनवीर सिंह, निवासी पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड, के बीच 1,500 रुपए के लेन-देन को लेकर विवाद चल रहा था। दोनों ही फुटपाथ पर सोते थे और आपस में जान-पहचान रखते थे।

घटना वाले दिन विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी रविंद्र ने गुस्से में आकर राहुल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया। वार से घायल राहुल को आरोपी ने पास के नाले में धक्का दे दिया। नाले में गिरने के बाद राहुल डूब गया, जिससे उसकी मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम को भी जांच के लिए बुलाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रविंद्र को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है और मामले में अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई जारी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें