मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा: 11 की मौत, कई शव बुरी तरह जले

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो गई। हादसा नेशनल हाईवे-135 पर ड्रमंडगंज घाटी के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से कई वाहनों को टक्कर मार दी, जिसके बाद आग लग गई।

पुलिस के अनुसार, बुधवार को रात करीब 8:20 बजे थाना ड्रमंडगंज क्षेत्र के बड़का घुमान के पास ट्रक (एमपी 15 एचए 3775) ने स्विफ्ट कार (यूपी 65 एमटी 4038), बोलेरो (यूपी 63 एसी 5589) और ट्रेलर (बीआर 24 जीसी 7990) को पीछे से टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो और स्विफ्ट कार में तुरंत आग लग गई।

इस हादसे में बोलेरो सवार 9 लोगों, जिनमें 4 बच्चे शामिल हैं, और ट्रक चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सभी शव बुरी तरह जल चुके हैं। वहीं, स्विफ्ट कार चालक का शव फंस गया था, जिसे निकालने के लिए मशक्कत करनी पड़ी।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। हालांकि, स्थानीय लोगों ने अग्निशमन विभाग के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई है।

क्षेत्राधिकारी लालगंज, थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज सहित कई थानों की पुलिस मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रही।

पुलिस का कहना है कि शुरुआती जानकारी मिली है कि ट्रक का ब्रेक फेल हो गया था, जिसके कारण यह घटना हुई। इस टक्कर के कारण गाड़ियों में आग लग गई, जिसमें 11 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, घटना से जुड़े हर पहलू की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर इस घटना के पीछे असली वजह क्या है।

वहीं, मृतकों के परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ड्रमंडगंज घाटी में आए दिन हादसे होते रहते हैं। सड़क निर्माण की खामियों को लेकर कई बार शिकायत भी की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें