मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री सहित 3 लोगों की मौत और 4 घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
यूपी के अमेठी में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्री सहित 3 लोगों की मौत और 4 घायल

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचा और शवों को मोर्चरी में रखवाने के साथ ही परिजनों को सूचना दी। फिलहाल पुलिस हादसे की वजह और अन्य कारणों का पता लगाने में जुटी है।

यह हादसा फुरसतगंज थाना क्षेत्र निगोहा के पास बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार की देर शाम हादसा हुआ। पुलिस के मुताबिक, जायस के गांधी नगर निवासी अतुल, छह वर्षीय बेटी दिशा, फरीदपुर निवासी हीरालाल, रानी, शिवानी, पल्लवी व 12 वर्षीय माही दो बाइक से फुरसतगंज की तरफ जा रहे थे। ये लोग निगोहा गांव के पास पहुंचे ही थे कि सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा टकराए।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।

स्थानीय लोग बचाव कार्य में जुट गए और पुलिस को सूचना दी। सभी घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां पर चिकित्सक ने दिशा, अतुल व हीरालाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल रानी, शिवानी और पल्लवी को जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया। हादसे की जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे। अपनों का शव देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

12 वर्षीय माही का इलाज सीएचसी में चल रहा है। सूचना पर जायस और फुरसतगंज पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। पुलिस के अनुसार पहले दोनों बाइक आपस में टकराई थी, इसके बाद अनियंत्रित होकर खड़े ट्रक में जा घुसी। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। परिजनों से बातचीत कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें