मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:21 · नई दिल्ली संस्करण

तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब का कहर, अब तक 35 की मौत, इनमें पांच महिलाएं भी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

नई

दिल्ली। तमिलनाडु के कल्लाकुरिची में जहरीली शराब ने कहर

बरपाया है। अब तक 35 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें पांच महिलाएं भी शामिल

हैं। फिलहाल 15 लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है। जहरीली शराब त्रासदी की

गाज जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक पर गिरी है। तमिलनाडु सरकार ने

जिलाधिकारी श्रवण कुमार जातावथ का तबादला और पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा

को निलंबित कर दिया है। इस संबंध में कुछ लोगों को गिरफ्तार भी किया गया

है।

मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने इस घटना पर दुख व्यक्त किया है।

उन्होंने इसे रोकने में विफल रहने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की

है। स्टालिन ने एक्स पर पोस्ट जारी कर दुख जाहिर किया है। उन्होंने कहा है,

कल्लाकुरिची में मिलावटी शराब पीने से लोगों की मौत की खबर सुनकर मैं

स्तब्ध और दुखी हूं।

सीबी-सीआईडी जांचः मुख्यमंत्री स्टालिन ने इस

घटना की सीबी-सीआईडी जांच का आदेश दिया है।कल्लाकुरिची के जिलाधिकारी श्रवण

कुमार जातावथ और पुलिस अधीक्षक समय सिंह मीणा पर हुई कार्रवाई के बाद नौ

अन्य पुलिसकर्मियों को भी निलंबित कर दिया गया है। इनमें कल्लाकुरिची जिले

की मद्यनिषेध शाखा के भी पुलिसकर्मी शामिल हैं। एमएस प्रशांत और रजत

चतुर्वेदी को क्रमश: कल्लाकुरिची का नया जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक

नियुक्त किया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें