मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:19 · नई दिल्ली संस्करण

रांची प्रेस क्लब में केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री का हुआ सम्मान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । रांची प्रेस क्लब में जब भी मैं आता हूं, लगता है कि अपने

परिवार में आया हूं। पूरे देश में ऐसा प्रेस क्लब दूसरा नहीं है। इस क्लब

पर समाज को नाज है। ये बातें केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने

रविवार को कही। वे रांची प्रेस क्लब में आयोजित सम्मान समारोह में हिस्सा

ले रहे थे।

सेठ रांची प्रेस क्लब के एसोसिएट मेंबर भी हैं। इस

दौरान उन्होंने कहा की प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री ने जो भरोसा मुझ पर

जताया है, मैं उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा। सेठ ने कहा कि जीवन

में पैसे से, पद से कुछ हासिल नहीं कर सकते, अपने व्यवहार से ही हम सब कुछ

हासिल कर सकते हैं।

केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार रांची

प्रेस क्लब पहुंचे सेठ का स्वागत क्लब के अध्यक्ष सुरेंद्र सोरेन और सचिव

अमरकांत ने शॉल ओढ़ाकर किया। उपाध्यक्ष धर्मेंद्र गिरि, सह सचिव रतन लाल और

कोषाध्यक्ष कुबेर सिंह, आलोक कुमार सिन्हा, अंजनी कुमार, आरजे अरविंद,

संजय सुमन, सौरभ शुक्ला, चंदन भट्टाचार्य, मोनू कुमार ने पौधा देकर उनका

अभिनंदन किया। कार्यक्रम का संचालन मैनेजिंग कमेटी सदस्य आरजे अरविंद ने

किया।

इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार ब्रजेश राय, प्रमोद झा, निलय

सिंह, सुनील सिंह, सुशील सिंह मिंटू, दिलीप सिंह, परवेज़ क़ुरैशी, आमिर,

काजल मेहता, अजय लाल, प्रभात जायसवाल सहित अन्य मौजूद थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें