मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

स्वास्थ्य मंत्री के कोरोना पॉजिटिव मिलने पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्री हुए होम क्वारंटीन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन समेत अन्य मंत्री होम क्वारंटीन हो गये है। मुख्यमंत्री के आज के सभी कार्यक्रम स्थगित कर दिए गए हैं। हेमंत सोरेन बुधवार कोआजीविका संवर्धन हुनर अभियान, आशा का शुभारंभ और पलाश ब्रांड का अनावरण करने के साथ ही नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। लेकिन देर रात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता द्वारा खुद के कोरोना पॉजिटिव पाये जाने की सूचना देने के बाद मुख्यमंत्री सचिवालय की ओर से ओर से आज सुबह उनके सभी कार्यक्रमों को अपरिहार्य कारणों से स्थगित किये जाने की सूचना दी गयी। स्वास्थ्य मंत्री मंगलवार की देर शाम सोशल मीडिया के माध्यम से खुद के कोरोना पॉजिटिव दिये जाने की सूचना दी गयी थी। इससे चार घंटे पहले ही स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों के साथ रांची स्थित झारखंड मंत्रालय में आयोजित राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में हिस्सा लिया था। इस कारण मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों ने खुद को कुछ दिनों के लिए सार्वजनिक कार्यक्रमों से अलग रखने का निर्णय लिया है। कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के बाद देर रात को ही स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता को रांची स्थित रिम्स के कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया है। वहीं आजसू पार्टी प्रमुख सह सिल्ली के विधायक सुदेश महतो की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आयी है, लेकिन होम आइसोलेशन मेंही उनका इलाज चल रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें