मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:22 · नई दिल्ली संस्करण

गृह मंत्री शाह 20 को झारखंड के साहिबगंज से भाजपा की परिवर्तन यात्रा की करेंगे शुरूआत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड में कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हाे सकता है। इसके मद्देनजर भाजपा के वरिष्ठ नेता और गृह मंत्री अमित शाह 20 सितंबर को साहिबगंज के भोगनाडीह से परिवर्तन यात्रा की शुरुआत करेंगे, जो कि तीन अक्टूबर तक चलेगा। यह यात्रा पूरे प्रदेश में 200 से अधिक प्रखंडों से गुजरती हुई लगभग 5,400 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। राज्य के सभी 81 विधानसभा क्षेत्रों से होकर यह यात्रा गुजरेगी। कार्यक्रम में पार्टी के कई राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे।परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय सड़क-परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, ओडिश के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी समेत कई नेता शामिल होने वाले हैं। केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी जहां 22 सितंबर को झारखंड आने वाले हैं, वहीं स्मृति ईरानी 23 सितंबर को, 28 सितंबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और उसी दिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी आने वाले हैं। योगी आदित्यनाथ का जहां 21, 22, 24, 26 और 30 सितंबर को दौरा है, वहीं 24 सितंबर को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव का खूंटी और विष्णुदेव साय की सिमडेगा में सभा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें