मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:28 · नई दिल्ली संस्करण

गृह मंत्री शाह नौ जुलाई की शाम रांची आयेंगे, 10 को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
गृह मंत्री शाह नौ जुलाई की शाम रांची आयेंगे, 10 को होगी पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक

रांची। गृह मंत्री अमित शाह नौ जुलाई की शाम करीब छह बजे रांची पहुंचेंगे। आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि वह 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने के बाद उसी दिन दोपहर वापस दिल्ली चले जायेंगे। इससे संबंधित सूचना केंद्र ने राज्य सरकार को भेज दी है। बैठक में भाग लेने के लिए 30-35 अधिकारियों का दल भी रांची पहुंचेगा।ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने 10 जुलाई को आयोजित पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने की सूचना भेजी है। बिहार से वित्त मंत्री सम्राट चौधरी और जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने भी बैठक में शामिल होने से संबंधित सूचना भेजी है। पश्चिम बंगाल से चंद्रिमा भट्टाचार्य ने बैठक में शामिल होने की सूचना दी है। वह पश्चिम बंगाल में वित्त सहित अन्य महत्वपूर्ण विभागों की मंत्री हैं।पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने वाले राज्यों झारखंड, बिहार, पश्चिमी बंगाल, ओडिशा के बीच आपसी विवाद से संबंधित विषयों पर चर्चा होगी और उसका हल तलाशने की कोशिश की जायेगी। इसमें पेंशन बंटवारा, नदियों और डैम के जल के बंटवारा सहित अन्य मुद्दे शामिल किये जायेंगे। इसके अलावा राज्य और केंद्र के बीच लंबित मामलों का हल निकालने के मुद्दे पर चर्चा होगी। इसके अलावा राज्य सरकार की ओर से केंद्र के पास लंबित मांगों पर भी चर्चा की जायेगी।राज्य सरकार ने पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक में शामिल होने वाले मंत्रियों और अधिकारियों के लिए ठहरने की व्यवस्था कर ली है। साथ ही जिन मंत्रियों और अधिकारियों के आने की सूचना मिल गयी है, उन्हें राजकीय अतिथि घोषित किया जा रहा है। इसे लेकर मंगलवार को वरीय अधिकारियों ने रेडिशन ब्लू होटल का सुरक्षा से संबंधित जायजा लिया।राज्य से मुख्यमंत्री हेमंत सहित 15 अधिकारी होंगे शामिल-झारखंड से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ 15 वरिष्ठ अधिकारी और मंत्री बैठक में शामिल होंगे। इनमें राजस्व मंत्री दीपक बिरुआ, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर, मुख्य सचिव अलका तिवारी, अमिताभ कौशल, अजय कुमार सिंह, वंदना दादेल, सुनील कुमार, अनुराग गुप्ता सहित अन्य अधिकारी शामिल रहेंगे।उल्लेखनीय है कि इससे पहले पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक 10 मई को आयोजित की गयी थी। हालांकि भारत-पाकिस्तान के बीच पैदा हुई तनावपूर्ण स्थिति की वजह से बैठक को स्थगित करते हुए बाद में आयोजित करने का फैसला किया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें