मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:36 · नई दिल्ली संस्करण

गृहमंत्री अमित शाह,सीएम योगी शाम को वाराणसी में,पीएम के रोड शो की तैयारी परखेंगे

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के रोड शो औैर नामांकन की

तैयारियों को शनिवार शाम केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह और प्रदेश के

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ परखेंगे। कुछ ही देर में शहर में आ रहे

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री तैयारियों को अन्तिम रूप देने के साथ भाजपा काशी

क्षेत्र,जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक भी करेंगे। शहर में

गृहमंत्री और मुख्यमंत्री के आगमन को देख सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया

गया है। माना जा रहा है कि गृहमंत्री और मुख्यमंत्री बैठक के बाद शाम को

दशाश्वमेध घाट पर गंगा सेवा निधि के विश्व प्रसिद्ध गंगा आरती में शामिल

होने के बाद गंगा पार रेती में भाजपा के ड्रोन लेजर शो कार्यक्रम में भी

शामिल हो सकते हैं। देर शाम गृहमंत्री नदेसर स्थित एक होटल और मुख्यमंत्री

सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री के रोड शो और नामांकन

जुलूस की कमान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और गृहमंत्री अमित

शाह संभालेंगे। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी किस प्वाइंट पर आम जन से

मिलेंगे इसकी भी रूपरेखा तैयार होगी। भाजपा के पदाधिकारियों के अनुसार रोड

शो में खिलाड़ी भी शामिल होंगे। इसको लेकर लोकसभा समन्वयक अश्वनी त्यागी

और मेयर अशोक तिवारी ने भी बैठक की। प्रधानमंत्री के रोड शो और नामांकन की

तैयारियों की कमान भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल संभाल रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें