राज्य में विधि व्यवस्था के लिए गृह विभाग ने सभी जिलों को आवंटित की राशि
रांची: राज्य के सभी जिलों में विधि-व्यवस्था के लिए गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने 2.15 करोड़ की राशि आवंटित की है। इस बाबत गृह सचिव ने आदेश जारी कर दिया है। जारी आदेश में कहा गया है कि राशि की निकासी संबंधित जिला कोषागार से की जायेगी। देवघर जिला को 15 लाख,दुमका को 15 लाख ,पाकुड़ को 4 लाख,गोड्डा को 20 लाख,साहिबगंज को 04 लाख,जामताड़ा को 04 लाख,रांची को 20 लाख,खूंटी को 05 लाख, लोहरदगा को 04 लाख,रामगढ़ को 10 लाख,बोकारो को 15 लाख, हजारीबाग को 20 लाख,कोडरमा को 05 लाख,पलामु को 04 लाख,गढवा को 4 लाख,लातेहार को 04 लाख,चतरा को 04 लाख ,जमशेदपुर को 05 लाख,चाईबासा को 15 लाख,सिमडेगा को 05 लाख, धनबाद को 15 लाख,सरायकेला को 10 लाख,गुमला को 04 लाख और गिरिडीह को 04 लाख रुपए की राशि आवंटित की गई है।





