लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टी हुई रद्द

लोकसभा चुनाव व होली के मद्देनजर पुलिस कर्मियों की छुट्टी हुई रद्द
रांची: लोकसभा चुनाव और होली के मद्देनजर रांची जिला बल के पुलिसकर्मियों की छुट्टी रद्द कर दी गयी है। इस बाबत रांची एसएसपी चंदन कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी कर दी है। यह फैसला विधि-व्यवस्था के मद्देनजर लिया गया है। विशेष मामलों में जरुरत के अनुसार अवकाश स्वीकृत किया जा सकता है। जारी आदेश के मुताबिक, आगामी लोकसभा चुनाव और होली की विधि-व्यवस्था को देखते हुए सभी तरह के अवकाश अगले आदेश तक स्थगित कर दिया गया है। पूर्व से अवकाश स्वीकृत होने की स्थिति में भी अधोहस्ताक्षरी के अनुमति के बिना कोई भी पुलिस पदाधिकारी और कर्मी अवकाश में नहीं जा सकते हैं। विशेष परिस्थिति में अवकाश स्वीकृत किया जायेगा।





