मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:28 · नई दिल्ली संस्करण

मुठभेड़ में हत्यारोपित इनामी गिरफ्तार, पैर में गोली लगी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

फिरोजाबाद,

31 जनवरी । जसराना थाना पुलिस टीम ने मंगलवार की देर रात को हत्या

में वांछित इनामी बदमाश को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया है। पैर में गोली

लगने से वह घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

अपर

पुलिस अधीक्षक ग्रामीण रण विजय सिंह ने बुधवार को यह बताया कि थाना जसराना

प्रभारी विनय कुमार मिश्र पुलिस टीम के साथ खेरिया अहमद तिराहे से दिनौली

गोरवा जाने वाले मार्ग पर संदिग्ध व्यक्ति व वाहनों की चेकिंग कर रहे थे।

इसी दौरान मोटर साइकिल पर एक व्यक्ति को रुकने का इशारा किया तो उसने पुलिस

टीम पर फायर करते हुए भागने लगा।

घेराबंदी व मुठभेड़ में अभियुक्त

के बाएं पैर में गोली लग गयी, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में

अभियुक्त ने अपना नाम शिकोहाबाद निवासी हरिकांत उर्फ टिंकू उर्फ रिंकू

बताया। उसके कब्जे से एक तमंचा, पांच कारतूस, एक अपाचे मोटरसाइकिल बरामद

हुई है। घायल अभियुक्त का पुलिस अभिरक्षा में इलाज चल रहा है।

एएसपी

ने बताया कि छह जनवरी को सोनू यादव की उसकी पत्नी प्रीती उसके प्रेमी

सुरदीप तथा अन्य तीन लोगों ने गला घोंटकर हत्या करने के बाद शव को पंखे से

लटका दिया था। मृतक की मां ने इस मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

गिरफ्तार अभियुक्त हरिकांत भी इस हत्याकांड में वांछित था। उस पर 15 हजार

का इनाम घोषित था। वह शिकोहाबाद थाने का हिस्ट्रीशीटर अपराधी है। इस

हत्याकांड में मृतक सोनू की पत्नी प्रीति को पहले ही जेल भेजा जा चुका है,

जबकि अन्य फरार हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम प्रयासरत है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें