मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:40 · नई दिल्ली संस्करण

बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू सेना का ज्ञापन, उपायुक्त से की हस्तक्षेप की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में हिंदू सेना का ज्ञापन, उपायुक्त से की हस्तक्षेप की मांग

पूर्वी सिंहभूम। बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के मामलों को लेकर हिंदू सेना के प्रतिनिधिमंडल ने बुधवार को उपायुक्त कार्यालय पहुंचकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा और इस पर कड़ा विरोध दर्ज कराया। संगठन ने प्रशासन से इस गंभीर विषय पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार के माध्यम से केंद्र सरकार तक मामला पहुंचाने की मांग की।ज्ञापन में हिंदू सेना की ओर से कहा गया है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के खिलाफ लगातार हो रही घटनाएं अत्यंत गंभीर और चिंताजनक हैं, जिन पर तत्काल और प्रभावी कदम उठाया जाना आवश्यक है। संगठन ने आग्रह किया कि इस मुद्दे को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी उठाने के लिए उचित पहल की जाए।प्रतिनिधिमंडल ने इसके साथ ही जमशेदपुर में रह रहे विदेशी नागरिकों के नियमानुसार सत्यापन की मांग की। संगठन का कहना था कि जो लोग अवैध रूप से निवास कर रहे हैं, उनके खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए, ताकि कानून-व्यवस्था बनी रहे।हिंदू सेना के सदस्यों ने कहा कि हिंदुओं के विरुद्ध किसी भी प्रकार के अत्याचार को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए और इस दिशा में राज्य और केंद्र सरकार को मिलकर शीघ्र व प्रभावी कदम उठाने चाहिए।इस मौके पर हिंदू सेना के अजीत सिंह (भीम सिंह), द्वीपल विश्वास, संजीव आचार्य, ललन चौहान, संजीव सिंह, राहुल दुबे, माधव सिंह, विकास शर्मा, उमेश ठाकुर सहित संगठन के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।-

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें