मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:19 · नई दिल्ली संस्करण

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर हिंदी लघु फ़िल्म गिल्ट रिलीज

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर बुधवार को एम बी प्रोडक्शन के बैनर तले एक हिंदी लघु फिल्म " गिल्ट " रिलीज किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रांची के सांसद संजय सेठ और राष्ट्रीय कला मंच झरखण्ड के संयोजक अशुतोष द्विवेदी ने सांसद आवास पर केंद्र सरकार, जिला प्रशासन, द्वारा निर्धारित गाइडलाइंस को फॉलो करते हुए लैपटॉप का बटन दबाकर ऑनलाइन यूट्यूब पर रिलीज़ किया। यह फिल्म करप्शन पर आधारित है। रांची के यंग फिल्ममेकर अवनीश भारद्वाज ने इसके निर्माण के संबंध में जानकारी दी कि यह मुख्य रूप से दफ्तरों में हो रहे घूसखोरी पर आधारित है। एक की गलती की वजह से कितनो को परेशान होना पड़ता है । इसे इन्होंने अपनी फिल्म के माध्यम से दिखने की कोशिश की है।

लॉकडॉउन में इस फिल्म को बनाना अपने आप में काफी चुनौतीपूर्ण रहा। लेकिन कम से कम आर्टिस्ट को लेकर इन्होंने इस कहानी को दिखाने का कोशिश किया है। इस कहानी को ऑनलाइन देखकर सांसद संजय सेठ एवं अशुतोष द्विवेदी काफी प्रभावित हुए और काफी सराहना की। इस तरह की कहानियों को फिल्म में पिरोना और समाज को एक आईना दिखाना अपने आप में चुनौती है लेकिन बेबाकी के साथ इन्होंने जो दिखाया इससे लोगों को बहुत प्रेरणा मिलेगी सही रास्ते पर चलने के लिए।

अवनीश भारद्वाज ने बताया कि इसको लिखना और बनाना उनके लिए एक चुनौती रहा। क्योंकि समाज की सच्ची घटनाओं को दिखाने के लिए बहुत कुछ जानकारियां इकठ्ठा करनी पड़ती है और सच को सच की तरह ही दिखाना पड़ता है। लोगों को किसी के बातों में आकर कोई गलत कदम भी नहीं उठाना चाहिए इसे एक दूसरे से साझा भी करना चाहिए। बाकी पूरी कहानी को देखने के लिए आप आज से इसे यू ट्यूब पर देख सकते हैं गिल्ट शॉर्ट फिल्म रांची के नाम से है। उन्होंने बताया कि इस फ़िल्म मुख्य भूमिका सोनू वर्मा , शैलेन्द्र शर्मा,रिया राठौर जुनी,अवनीश भारद्वाज ने निभाया ।

शिव कुमार ,विकाश कुमार, विकी कुमार ,विक्रम सिंह ,राकेश शाहू ,नीरज वर्मा के साथ विक्की कुमार,ललित रजक समेत लोगों ने कैमरे के पीछे खूब मेहनत किया ।

इस मौके पर लोगों ने फिल्म देखकर कलाकारों की काफी सराहना की ।इस फ़िल्म के बाद आगे भी एम बी प्रोडक्शन इस तरह की फिल्में लता रहेगा, जो समाज में घटित हो रहे सच्ची घटनाओं पर आधारित होगा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें