मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:42 · नई दिल्ली संस्करण

शूटिंग के दौरान सीढ़ियों पर फिसली हिना खान, एक्ट्रेस को लगी चोट

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

टीवी

की लोकप्रिय अभिनेत्री हिना खान प्रशंसकों के बीच काफी मशहूर हो गई हैं।

हिना खान फिलहाल कई गानों और विज्ञापनों की शूटिंग में व्यस्त हैं। सोशल

मीडिया पर हिना खान अक्सर अपने लेटेस्ट अपडेट्स अपने फैंस के साथ शेयर करती

रहती हैं। हाल ही में हिना खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट

शेयर किया है, जिसमें वह सीढ़ियों से फिसलकर गिरती नजर आ रही हैं।

हाल

ही में हिना खान ''बिग बॉस-17'' के विनर मुनव्वर फारूकी के साथ वीडियो

सॉन्ग शूट कर रही थीं। हालांकि इस गाने की शूटिंग के दौरान हिना गंभीर रूप

से घायल हो गईं। एक्ट्रेस ने गाने की शूटिंग का एक वीडियो शेयर किया है,

जिसमें वह सीढ़ियों से गिरती नजर आ रही हैं। हिना के शेयर किए गए इस वीडियो

में दिख रहा है कि तेज बारिश हो रही है और वह शूटिंग के लिए तैयार हैं।

इसी बीच शूटिंग के दौरान हिना खान सीढ़ियों से फिसल गईं और नीचे गिर गईं।

गिरने के बाद हिना तुरंत उठीं और गाने की बाकी शूटिंग पूरी की। हिना खान ने

अपने बारे में यह पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ''मैंने साड़ी

पहनी हुई थी और हील्स भी। उस समय वह जगह बहुत फिसलन भरी थी और बारिश में

शूटिंग करते समय मुझे लगातार नीचे देखना पड़ता था। इसी बीच मैं फिसल गया और

बिना समय बर्बाद किए मैं वापस उठीं, क्योंकि शूटिंग पर बिना टाइम बर्बाद

किए हमें हर किसी के टाइम की वेल्यू करनी होती है।''

एक्ट्रेस

ने आगे लिखा, ''भले ही हम गिर जाएं या घायल हो जाएं, हमें उठना होगा और

अपना काम करना होगा। मेरे लिए प्रतिबद्धता का यही मतलब है। एक कलाकार की

ज़िम्मेदारी केवल अपनी प्रतिबद्धताओं को पूरा करना नहीं है। इसलिए यह

कलाकार का भी काम है कि वह अपनी पूरी टीम के साथ काम को सही ढंग से पूरा

करे।'' अब एक्ट्रेस का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर

यूजर्स भी कमेंट कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें