मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:27 · नई दिल्ली संस्करण

कैंसर से जूझ रहीं हिना खान, पलक तक के बाल झड़े

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

एक्ट्रेस हिना खान कैंसर जैसी भयानक बीमारी के असहनीय दर्द से जूझ रही हैं। इस बीमारी के कारण बालों के बाद उनकी पलकें भी झड़ गई हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने उन्होंने अपनी आंख पर बचे एक पलक के बाल की फोटो शेयर की और अपने फैन्स से प्रार्थना करने को कहा। उनके इस पोस्ट पर उनके फैंस के साथ-साथ नेटिजन्स ने भी उनकी बहादुरी को सलाम किया है।एक्ट्रेस हिना खान ने अपनी पलक के आखिरी बालों की तस्वीर पोस्ट करते हुए अपने कैंसर के दर्द को बयां किया है। हिना खान ने पलक केबाल काे लेकर लिखा कि यह एक वक्त खूबसूरत ब्रिगेड का हिस्सा था, जो मेरी आंखों को सुंदर बनाती थी। मेरी लंबी और सुंदर पलकें… यह बहादुर, अकेली योद्धा मेरी आखिरी पलक, जिसने मेरे साथ बहुत कुछ लड़ा है। कोई ना सब ठीक हो जाना है। उन्होंने यह कहकर सांत्वना दी कि बीमारी से लड़ने की प्रेरणा उनकी पलक के बचे हुए बाल ही हैं। उन्होंने फैंस से प्रार्थना करने के लिए भी लिखा है।हिना ने इस साल जुलाई में एक इंस्टाग्राम पोस्ट में अपने कैंसर निदान का खुलासा किया था। हिना खान ने लिखा था, "सभी को नमस्कार, हाल की अफवाहों को संबोधित करने के लिए, मैं उन सभी के साथ कुछ महत्वपूर्ण समाचार शेयर करना चाहती हूं, जो मुझसे प्यार करते हैं और मेरी परवाह करते हैं। मुझे स्टेज तीन स्तन कैंसर का पता चला है।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें