मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मिलने रिम्स पहुंचे असम के मुख्यमंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची,। असम के मुख्यमंत्री और आगामी विधानसभा चुनाव में झारखंड

भाजपा के सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने शनिवार सुबह रिम्स पहुंचकर

लाठीचार्ज में घायल सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात की। हिमंता ने रिम्स

में भर्ती सहायक पुलिसकर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली। डॉ सरमा ने

राज्य सरकार से बातचीत कर मुद्दा सुलझाने की अपील की है।

रांची

रिम्स में सहायक पुलिसकर्मियों से मुलाकात के बाद पत्रकाराें से बातचीत में

हिमंता बिस्व सरमा ने कहा कि शुक्रवार काे कुछ सहायक पुलिसकर्मियों पर

लाठीचार्ज किया गया, जिससे कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। मैं बस इतना चाहता

हूं कि राज्य सरकार सहायक पुलिस कर्मियों के साथ बात करे और इस मुद्दे को

जल्द से जल्द सुलझाए। पुलिस कर्मियों ने मुझे बताया कि उन्हें वोट डालने की

अनुमति नहीं है। मुझे विश्वास है कि हम झारखंड में चुनाव जीतेंगे।

उन्हाेंने कहा कि लोकसभा चुनाव के समय से ही झारखंड में ऐसा माहौल देखा जा

रहा है। झारखंड में स्थिति बिगड़ती जा रही है। यहां स्थिति को सुधारने की

जरुरत है। कभी इस प्रदेश में फिलिस्तीन का झंडा लहराया जा रहा है, तो कभी

रामनवमी के जुलूस पर पाबंदी लगायी जा रही है। वहीं माेहर्रम का जुलूस

निकालने का परमीशन दिया जा रहा है। इस माैके पर हिमंता बिस्व सरमा के साथ

नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी भी मौजूद थे। उल्लेखानीय है कि शुक्रवार काे

रांची में अपनी मांगों को लेकर सहायक पुलिसकर्मियाें ने धरना प्रदर्शन किया

था। इस दाैरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने

लाठीचार्ज किया है। पुलिस के लाठीचार्ज से कई प्रदर्शनकारी उत्तेजित हो गए

और पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। इसके चलते हंगामे की स्थिति बन गई। कई

पुलिस कर्मियों को चोटें आईं, जिन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें