मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के गोड्डा में सबसे अधिक 86 मिमी बारिश दर्ज

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के गोड्डा में सबसे अधिक 86 मिमी बारिश दर्ज

रांची। झारखंड के गोड्डा जिला में सबसे अधिक 86.4 मिलीमीटर बारिश पिछले 24 घंटों के दौरान दर्ज की गई है।यह जानकारी मौसम विभाग ने रविवार को दी।मौसम विभाग के अनुसार राज्य के उत्तर-पूर्वी और मध्यवर्ती हिस्सों में कहीं-कहीं भारी, तो कहीं-कहीं हल्की बारिश होने की संभावना है। 16 अगस्त को उत्तर-पूर्वी और उत्तर- माध्यवर्ती भागों में भी कहीं-कहीं भारी बारिश होने की आशंका व्यक्त की गयी है। इन इलाकों में कहीं-कहीं 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और आकाशीय बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है।आज रविवार की बात करें, तो रांची और आसपास के इलाकों में मौसम साफ रहा। भीषण गर्मी और उमस महसूस की गई। रांची में अधिकतम उमस 98 प्रतिशत तक दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में सबसे वधिक तापमान 34.9 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम तापमान लातेहार में 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।रविवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री, जमशेदपुर में 34.6 डिग्री, डालटेनगंज में 34 डिग्री, बोकारो में 30.1 डिग्री और चाईबासा में अधिकतम तापमान 34.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें