लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय में हुई हाई लेबल मीटिंग

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर झारखंड पुलिस मुख्यालय में हुई हाई लेबल मीटिंग
रांची: आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय में हाई लेबल मीटिंग हुई। इस बीच पांच राज्य के साथ इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन कमिटी की बैठक भी हुई। जिसमें झारखंड के डीजीपी अजय कुमार, एडीजी अभियान, आईजी अभियान सहित पुलिस मुख्यालय के तमाम अधिकारी मौजूद रहें। इसके अलावे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पांच राज्यों के पुलिस अधिकारी, डीजी और आईजी रैंक के अधिकारी भी बैठक में शामिल हुए। रांची के पुलिस मुख्यालय में इस बैठक में झारखंड के अलावे बिहार, पश्चिम बंगाल, छत्तीसगढ़, ओडिशा और उत्तर प्रदेश के पुलिस कप्तान और संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए. डीजीपी अजय कुमार सिंह ने बताया कि आज भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर एक बैठक की गई। हमने उन बिंदुओं पर चर्चा की, जो पांच सीमावर्ती राज्यों- ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, के साथ आगामी लोकसभा चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं। बिहार और पश्चिम बंगाल और हमने आपसी सहयोग और आगे क्या होगा, इसके लिए रोडमैप बनाया. हमारे पास एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष, नोडल अधिकारी हैं, और स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए जो कुछ भी आवश्यक है वह अपनी जगह पर है।
निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी सुविधाएं मौजूद
डीजीपी ने कहा कि उन बिंदुओं पर विमर्श किया गया, जो लोकसभा चुनावों को प्रभावित कर सकते हैं। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर रोड मैप बनाया गया। इसके लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष है। नोडल अधिकारी हैं। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण लोकसभा चुनाव के लिए आवश्यक सभी सुविधाएं हैं। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि के हर पहलू पर विचार विमर्श किया गया। नक्सली, अपराधी, वारंटी, चेकनाका पर सुरक्षा समेत बॉर्डर पर सख्ती को लेकर मंथन किया गया। सीमावर्ती राज्यों के बॉर्डर इलाके में कड़ी नजर रखने पर जोर दिया गया, ताकि चुनाव के दौरान अवांछित तत्व गड़बड़ी नहीं कर सकें। इनसे सख्ती से निबटा जा सके।





