मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट ने हजारीबाग के डीसी, एसडीओ और नगर आयुक्त को 29 को सशरीर उपस्थित होने का दिया निर्देश

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

25 जनवरी । झारखंड हाई कोर्ट में हजारीबाग के बिंदेश्वरी पथ स्थित

शैलेंद्र कुमार गुप्ता की रैयती जमीन पर हजारीबाग नगर निगम द्वारा नाली

बनाए जाने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका की सुनवाई गुरुवार को हुई।

मामले में जस्टिस आनंदा सेन की कोर्ट ने 29 जनवरी को हजारीबाग के उपायुक्त,

एसडीओ एवं नगर आयुक्त को सशरीर उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

हजारीबाग

जिला प्रशासन के द्वारा शैलेंद्र कुमार गुप्ता की जमीन का अधिग्रहण नहीं

किया गया और उनके जमीन पर हजारीबाग नगर निगम द्वारा नाली बना दिया गया।

याचिकाकर्ता ने नाली बनाए जाने के हजारीबाग नगर आयुक्त के आदेश को चुनौती

दी है। इससे पूर्व की सुनवाई के दौरान हजारीबाग के उपायुक्त एवं एसडीओ ने

हस्तक्षेप याचिका (आईए) दायर कर उस दिन कानून व्यवस्था का हवाला देते हुए

उन्हें उपस्थित होने पर छूट देने और अगली सुबह में उपस्थित रहने का आग्रह

किया था।

उल्लेखनीय है कि याचिकाकर्ता के हजारीबाग स्थित बिंदेश्वरी

पथ पर नगर आयुक्त की ओर से नाली बनाने का विरोध करने पर याचिकाकर्ता

शैलेंद्र कुमार एवं उसके भाई सुशील कुमार गुप्ता के खिलाफ 17 अगस्त, 2022

को हजारीबाग सदर में कांड संख्या 293/2022 दर्ज की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें