मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:22 · नई दिल्ली संस्करण

हाई कोर्ट ने विधायक ढुल्लू महतो से जुड़े दो क्रिमिनल केस में मांगी केस डायरी और एलसीआर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में धनबाद से जुड़े दो थानाें में बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले में धनबाद की निचली अदालत द्वारा उनके डिस्चार्ज पिटीशन को खारिज किये जाने को चुनौती देनेवाली दो अलग-अलग क्रिमिनल रिवीजन की सुनवाई गुरुवार को हुई। मामले में हाई कोर्ट ने राज्य सरकार को उक्त दोनों मामलों में केस डायरी एवं लोअर कोर्ट रिकॉर्ड (एलसीआर) प्रस्तुत करने का निर्देश देते हुए मामले की अगली सुनवाई 12 अप्रैल निर्धारित की है।

ढुल्लू महतो के खिलाफ बाघमारा में कंस्ट्रक्शन साइट से मशीन उठवा लेने के मामले को लेकर बाघमारा थाने में कांड संख्या 17/ 2020 दर्ज की गयी थी। इस मामले में छह आरोपितों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में ढुल्लू महतो का नाम भी इसमें जोड़ा गया।

इसके अलावा धनबाद के बरोरा थाने में दर्ज कांड संख्या 11 /2020 में ढुल्लू महतो एवं अन्य पर रामराज मंदिर के बगल में दुकान कंस्ट्रक्शन करने वाले को प्रताड़ित करने एवं धमकी देने का आरोप लगाया गया था। दोनों मामलों में धनबाद की निचली अदालत ने ढुल्लू महतो की डिस्चार्ज पिटीशन खारिज कर दी थी, जिसे उन्होंने हाई कोर्ट में चुनौती दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें