मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:05 · नई दिल्ली संस्करण

मेडिकल अग्निकांड की वीरांगना : जलते बच्चों को बचाने के लिए इज्जत की नहीं की परवाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मेडिकल अग्निकांड की वीरांगना : जलते बच्चों को बचाने के लिए इज्जत की नहीं की परवाह

झांसी। वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई की नगरी झांसी में आज भी वीरांगनाओं की कोई कमी नहीं है। इसका उदाहरण मेडिकल कॉलेज में हुए अग्निकांड में देखने को मिला। यहां नवजात गहन चिकित्सा कक्ष में ड्यूटी पर तैनात एक नर्स ने आग लगने पर अपनी सलवार में लगी आग को बुझाने के लिए उसे उतार फैंका और अपनी इज्जत की परवाह किए बिना दो बच्चों को बाहर निकाला।जिस प्रकार विपरीत परिस्थितियों में अपने पुत्र को पीठ पर बांधकर वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई अंग्रेजों से लड़ी थीं। उसी प्रकार महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के नवजात गहन चिकित्सा कक्ष में शुक्रवार की रात आग लगने के बाद वहां तैनात नर्स मेघा जेम्स अपनी जान की परवाह न करते हुए नवजातों को बचाने के लिए आग में कूद पड़ीं। आग से नर्स मेघा जेम्स की सिंथेटिक सलवार जल गई लेकिन उसने हार नहीं मानी। वीरांगना की तरह उसने अपनी सलवार को उतार कर फेंका। इज्जत से पहले अपने फर्ज को निभाते हुए बिना सलवार के दो बच्चों को बाहर छोड़ा और फिर अपने दूसरे कपड़े पहनकर फिर दो-तीन बच्चों को बचाया। वह झुलसी अवस्था में आग से जूझती हुई नवजात शिशुओं की जान बचाने में जुटी रही। मेघा जेम्स को शुगर की बीमारी है। इस दौरान वह गंभीर अवस्था में झुलस गई थी। नर्स मेघा जेम्स को हॉस्पिटल के बर्न वार्ड में एडमिट कराया गया है। उसके बेटे का भी हाल ही में जन्मदिन है पर बढ़े हुए शुगर लेवल के चलते उसे हॉस्पिटल में रोका गया है। उसके इस साहस भरे सराहनीय कार्य की जमकर प्रशंसा हो रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें