मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:43 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन ने काली कमाई को छुपाने के लिए दूसरे के नाम से ली जमीन : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ऊपर जोरदार हमला किया। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन अभी ईडी की कस्टडी में हैं लेकिन चम्पाई सरकार के विश्वास प्रस्ताव पर भाषण में ऐसे बोल रहे थे जैसे उन्होंने कुछ गलत किया ही नहीं। चुनौती देते हुए राजनीति से संन्यास लेने तक की बात कह रहे थे। कोई चोर चोरी पकड़े जाने पर स्वीकार नहीं करता। मरांडी मंगलवार को प्रदेश कार्यालय में पत्रकार वार्ता को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने सर्वप्रथम मीडिया को बरियातू स्थित 8.5 एकड़ जमीन के चौकीदार संतोष मुंडा का ऑडियो वीडियो दिखाया, जिसमें उसने इस जमीन का मालिक हेमंत सोरेन को बताया है। मरांडी ने कहा कि हेमंत सोरेन ने काली कमाई को छुपाने के लिए जमीन में पैसे को इन्वेस्ट करने का तरीका अपनाया। बरियातू स्थित पत्थर के चारदीवारी से घिरी 8.5 एकड़ जमीन को हेमंत सोरेन ने किसी और के नाम से खरीदा। इसके कारण इस मामले की जांच मनी लांड्रिंग के तहत की जा रही अन्यथा नाम से होने पर इसकी जांच आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की धाराओं के तहत होती।

उन्होंने कहा कि सोरेन परिवार के जमीन लूट का तो यह एक नमूना है। नाम बदलकर भी शिबू सोरेन परिवार ने जमीन खरीदे हैं। हेमंत सोरेन हेमंत कुमार सोरेन बन गए। शिबू सोरेन को शिव सोरेन बना दिया। दुर्गा सोरेन को दुर्गा प्रसाद सोरेन बना दिया। दुमका के खजुरिया में हेमंत सोरेन का विशाल बंगले की बाउंड्री के भीतर आधी जमीन का मालिकाना हक योगेंद्र तिवारी के नाम है। सोरेन परिवार की ऑन रिकॉर्ड 108 संपत्तियों का मामला अलग है।

उन्होंने जेएसएससी परीक्षा में हुए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच कराने की मांग की। साथ ही कहा कि हम सीबीआई जांच कराकर ही दम लेंगे। यह छह लाख छात्रों के भविष्य का सवाल है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार पीड़ित छात्रों पर मुकद्दमा दर्ज करा रही जबकि उसे जेएसएससी के अध्यक्ष और परीक्षा संचालित करने वाली एजेंसी पर मुकदमा दर्ज करना चाहिए।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें