मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

नए लुक में दिखे हेमंत सोरेन, दिशोम गुरु और कल्पना के साथ पहुंचे नेमरा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रामगढ़ । दिशोम गुरु शिबू सोरेन और कल्पना मुर्मू सोरेन के साथ आज

पैतृक गांव रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत नेमरा पहुंचे पूर्व

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन नए लुक में दिखे। उनकी पकी हुई दाढ़ी और बढ़ी हुई

मुंछे दिशोम गुरु शिबू सोरेन वाला लुक दे रहा था। हालांकि, कोर्ट ने उन्हें

मीडिया के साथ बात करने से मना किया है लेकिन उनके चेहरे का हाव-भाव देखकर

लोग यह अंदाजा लगा रहे थे कि उनका आत्मविश्वास अभी भी बरकरार है।

सोशल

मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर हेमंत सोरेन के हैंडल से कुछ तस्वीरें भी

साझा की गई हैं। इन तस्वीरों में भी वे पिता शिबू सोरेन का आशीर्वाद लेते

दिख रहे हैं। साथ ही यह भी दिख रहा है कि उनकी मां उन्हें दुलार कर रही

हैं। पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन कंधे से कंधा मिलाकर उनके साथ खड़ी हैं। एक

शायरी भी साझा की गई है, जिसमें लिखा है 'उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ

कम है, मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है।' इन पंक्तियों का आशय साफ है

कि हेमंत सोरेन एक बड़ी लड़ाई के लिए तैयार हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें