मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:18 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल : सुदेश महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

आजसू पार्टी का मिलन समारोह में करण महतो सहित अन्य ने पार्टी का दामन थामारांची। रांची के बोड़ेया स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में आयोजित मिलन समारोह में पार्टी अध्यक्ष सुदेश महतो की उपस्थिति में गुरुवार को करण महतो ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।मौके पर सुदेश कुमार महतो ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार हर मोर्चे पर विफल है, इन्होंने राज्य की अस्मिता को धूमिल किया है। खनिज संपदाओं के लिए जाना जाने वाले राज्य की पहचान आज देशभर में खनिज संपदाओं की लूट से हो रही है। सरकार ने राज्य की पहचान को बदल दिया है। इससे सबसे अधिक नुकसान युवाओं का किया है। राज्य में रोजगार के उचित अवसर नहीं मिलने की वजह से पढ़े लिखे हमारे युवा आज पलायन का दंश झेल रहे हैं। देश में किसी भी राज्य को लेबर की आवश्यकता होती है तो लोग झारखंड की तरफ देखते हैं। इस अवधारणा को बदलने की दिशा में कार्य करने की आवश्यकता है। झारखंड की पहचान लेबर स्टेट के रूप में नहीं एक बेटर स्टेट के रूप में होगी इसकी तैयारी है।सदस्यता ग्रहण करने वाले करण महतो और उनके समर्थकों का पार्टी में स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि आजसू पार्टी युवा सोच और युवा शक्ति को सही दिशा देने का काम करती आई है। युवाओं का राजनीति में सक्रियता राज्य के लिए शुभ संदेश है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें