मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:35 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा को खत्म कर दी है : सुदेश कुमार महतो

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

वन नेशन-वन इलेक्शन के मुद्दे पर आजसू पार्टी की बैठक

रांची। आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने मंगलवार को कहा कि हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद की गरिमा खत्म कर दी है। साथ ही राज्य की छवि भी लगातार बिगाड़ रहे हैं। उन्हें यह बताना चाहिए कि जब दिल्ली में ईडी की टीम उनके आवास पर पहुंची तब वे कहां थे। फिर वे किस रास्ते से लौटे। उनकी गतिविधियों से संशय और भ्रम की स्थिति बनी हुई है।

उन्होंने कहा कि ईडी सोरेन पूछताछ करना चाहती है। यदि उन्होंने कोई गलती नहीं की है, तो बेहिचक इसका सामना करना चाहिए। सरकार और उनकी पार्टी शासन का दुरुपयोग कर राज्य का माहौल खराब करने में जुटी है जबकि राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर राज्यपाल लगातार चिंता जाहिर कर रहे हैं।

वन नेशन वन इलेक्शन नए भारत की आकांक्षा को दर्शाता है : डॉ. देवशरण भगत

आजसू पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में वन नेशन-वन इलेक्शन विषय पर आयोजित बैठक में केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत ने कहा कि एक राष्ट्र-एक चुनाव के लक्ष्य को प्राप्त कर सकें तो आधुनिक भारत के लोकाचार प्रतिबिंबित हो सकते हैं। वन नेशन वन इलेक्शन नए भारत की आकांक्षा को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि वन नेशन वन इलेक्शन विषय पर विस्तृत चर्चा हुई। देश को वन नेशन वन इलेक्शन की ओर बढ़ना चाहिए। इसके लागू होने से देश की प्रगति आगे बढ़ेगी और चुनाव में होने वाले खर्च में काफी कमी आएगी।

पुण्यतिथि पर बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पार्टी अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो और पार्टी के अन्य पदाधिकारियों ने केंद्रीय कार्यालय में उनकी छायाचित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया। सुदेश कुमार महतो ने बापू को याद करते हुए कहा कि महात्मा गांधी के विचार और उनके सिद्धांत अनमोल है। यह आज भी प्रासंगिक है और हमेशा रहेंगे। महात्मा गांधी हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। उन्होंने देश सहित पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने का पाठ पढ़ाया था। हमें उनके दिखाए रास्ते पर संकल्पित होकर चलने की आवश्यकता है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें