मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के विकास का पैसा मांगने पर हेमंत को भेजा जेल : कल्पना सोरेन

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
झारखंड के विकास का पैसा मांगने पर हेमंत को भेजा जेल : कल्पना सोरेन

जमशेदपुर। जिले के जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के बोड़ाम के हाट टोला मैदान में बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। कल्पना ने भारी बारिश के बीच लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र से राज्य के विकास के लिए एक लाख 36 हजार करोड़ रुपये की मांग की तो साजिश के तहत हेमंत बाबू को जेल में डाल दिया।

कल्पना ने कहा कि भाजपा ने पिछले 10 वर्षों में देश की जनता को झूठ बोलने के सिवा कुछ नहीं किया। जनता से जो भी वादा किया उसे आज तक पूरा नहीं किया। क्षेत्र का सांसद कहां रहता है जनता को यह भी मालूम नहीं है। राज्य के आदिवासी मूलवासियों का विकास करने वाले हेमंत बाबू की सरकार ने 26 लाख लोगों को पेंशन, राशन से जोड़ने एवं 15000 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया।

कल्पना ने कहा कि चुनावी मौसम है। भारी बारिश के बावजूद दूर-दराज से आए हमारी जनता ने मन बना लिया है कि इस बार इंडी गठबंधन की सरकार को देश में लाकर भाजपा की कुर्सी को हिलाने का काम करेगा। उन्होंने कहा कि हेमंत बाबू ने राज्य की महिलाओं को पेंशन से जोड़कर सशक्त बनाने का काम किया है। इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तभी जेल का ताला टूटेगा और हेमंत बाबू बाहर आएंगे।

मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि झारखंड के बेटे हेमंत बाबू राज्य की जनता को उसका हक का दिलाने का काम कर रहे थे, जिन्हें भाजपाइयों ने साजिश के तहत जेल में डाल दिया। हेमंत बाबू ने छोटे भाई समीर बाबू को जमशेदपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रत्याशी बनाकर भेजा है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से अपील करते हुए कहा कि समीर मोहंती को अपनी आवाज बनाकर दिल्ली भेजने का काम करेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें