मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

बहन-बेटियों को सुरक्षा देने में हेमंत सरकार पार्ट 2 साबित हो रही चंपाई सरकार : आरती सिंह

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

दुष्कर्म की घटना पर भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष ने जताया आक्रोश

रांची। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष आरती सिंह ने कहा कि साहिबगंज जिला के बरहेट में ईद के दिन एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस घटना से आहत नाबालिग ने आत्महत्या कर ली। शनिवार को रातू थाना में नाबालिग लड़की अपनी सहेली के साथ मेला घूमने गई थी, वहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना घटी।

जेएमएम, कांग्रेस और राजद वाली गठबंधन को ठगबंधन बताते हुए आरती सिंह ने कहा कि पूर्व में हेमन्त सोरेन की सरकार में और अब चंपाई सोरेन की सरकार में महिला उत्पीड़न चरम पर है। हर दिन राज्य की बहू, बेटियों पर होने वाली अनाचार एवं उत्पीड़न की खबरों से अखबार रंगा रहता है। उन्होंने कहा कि झारखंड में जिस प्रकार हेमन्त सोरेन पार्ट-1 में ठगबंधन की सरकार में कानून व्यवस्था चारमायी हुई थी और अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ था, ठीक उसी प्रकार अब हेमन्त सोरेन पार्ट -2 में भी अपराधी दिन दहाड़े दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे रहे हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में पिछले 4 वर्षों में 6000 से अधिक दुष्कर्म घटना घटी है, उसमें 3000 से अधिक आदिवासी महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटना घटी है। अभी हाल ही में दुमका में स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना से झारखंड को देश- दुनिया में शर्मसार किया। उन्होंने कहा कि झूठ-लूट की बुनियाद पर टिकी मतलबपरस्त गठबंधन सरकार के हाथों से कानून व्यवस्था की लगाम निकल चुकी है। पूरा पुलिस प्रशासनिक तंत्र सत्ताधारी नेताओं के लिए वसूली में लगा हुआ है और राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया गया है।

उन्होंने कहा कि ना विधि, ना व्यवस्था, अपराधियों का मनोबल है, अपने चरम पर ऐसे में महिला घर से बाहर निकलने में अपने आपको असुरक्षित महसूस कर रही है। अगर लूट और झूठ से झामुमो-कांग्रेस-राजद सरकार को फुर्सत मिले तो बहन-बेटियों की सुरक्षा पर ध्यान दे सरकार। उन्होंने कहा कि इस संगीन जुर्म के दोषियों पर राज्य सरकार दिलाए फांसी की सजा।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें