मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:59 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही : बाबूलाल मरांडी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही : बाबूलाल मरांडी

रांची। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने मंगलवार को हेमंत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि नगर निकाय चुनावों के प्रति उदासीनता और उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना कर हेमंत सरकार जनता की लोकतांत्रिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन कर रही है।मरांडी ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि राज्य निर्वाचन आयोग ने भी न्यायालय को अवगत कराया है कि हेमंत सरकार आवश्यक सहयोग प्रदान नहीं कर रही है। नगर निकाय चुनावों को टालकर हेमंत सरकार प्रशासकों के माध्यम से इनके संचालन का काम कर रही है। इन प्रशासकों के संरक्षण में नगर निकायों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं का बोलबाला बढ़ रहा है। बिना निर्वाचित प्रतिनिधित्व के, नागरिक हितों की अनदेखी कर हेमंत सरकार बड़े घोटाले को अंजाम दे रही है।इसके साथ मरांडी ने लोगों को मकर संक्रांति की बधाई दी है। उन्होंने कहा है कि आप सभी को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं। सूर्य के उत्तरायण होने का यह पावन पर्व आपके जीवन में नई ऊर्जा, अपार समृद्धि और असीम उत्साह का संचार करे। साथ ही उन्होंने सभी को टुसू पर्व की भी शुभकामनाएं दी हैं। मरांडी ने कहा है कि टुसू पर्व का मुख्य उद्देश्य फसल कटाई के बाद प्रकृति तथा फसल की समृद्धि के लिए आभार प्रकट करना है। यह पर्व आदिवासी समाज की परंपराओं और सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत उदाहरण है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें