मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:30 · नई दिल्ली संस्करण

हेमंत सरकार पिछड़ा वर्ग विरोधी : आदित्य साहू

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

6 जनवरी भाजपा प्रदेश महामंत्री एवं सांसद आदित्य साहू ने शनिवार

को राज्य सरकार पर बड़ा निशाना साधा। साहू ने कहा कि हेमंत सरकार पिछड़ा

विरोधी सरकार है। कांग्रेस झामुमो राजद के ठगबंधन का चरित्र ही पिछड़ा

विरोधी है।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने वर्षों तक पिछड़ा

वर्ग आयोग को संवैधानिक दर्जा नहीं दिया। इसमें इनकी पिछड़ा विरोधी

मानसिकता ही शामिल था। ये परिवार की सत्ता चलाने वाली सोच की पार्टियां

हैं। इसलिए इन्हें पिछड़ा समाज के हित की चिंता नहीं। उन्होंने कहा कि

झारखंड में पिछड़ों को 27 प्रतिशत आरक्षण देने का नाटक करने वाली सरकार ने

पंचायत चुनाव में पिछड़ों के हक पर डाका डाला। आगे यह सरकार निकाय चुनाव भी

बिना पिछड़ों को आरक्षण दिए कराने की मंशा रखती है।

उन्होंने कहा

कि आखिर सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बावजूद हेमंत सरकार ट्रिपल टेस्ट

क्यों नहीं करा रही। एकतरफ यह सरकार 27 प्रतिशत आरक्षण देने का ढोंग करती

है तो दूसरी ओर प्राप्त आरक्षण को भी छीनना चाहती है। हेमंत सरकार के

कैबिनेट से पारित प्रस्ताव का अबतक क्या हुआ, जिसमें पिछड़ा वर्ग आयोग से

ट्रिपल टेस्ट का प्रस्ताव पारित हुआ। सच्चाई यह है कि आज तक पिछड़ा वर्ग

आयोग के अध्यक्ष की नियुक्ति यह सरकार नहीं कर पाई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें