मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · दोपहर 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

असाध्य रोग से ग्रसित तीन जरूरतमंदों की मदद बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष से-उपायुक्त

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

देवघर। उपायुक्त कमलेश्वर प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष कमिटि की बैठक समाहरणालय सभागार में आयोजित की गयी। इस दौरान उपायुक्त द्वारा जानकारी दी गयी कि कोष के माध्यम से असहाय, गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जायेगी एवं उनके बेहतरी के लिए कार्य किया जायेगा। आवेदनों के चयनोपरांत उस पर मंदिर कमिटि के स्वीकृति के पश्चात इस कोष के माध्यम से जरूरतमंदों की हर संभव मदद की जायेगी। इसी कड़ी में प्राप्त आवेदनों के सत्यापन के पश्चात इस कोष के माध्यम से निर्धन, असहाय, गरीब, दिव्यांग एवं जरूरतमंद लोगों की मदद की जा रही है। इसको लेकर विभिन्न आवेदनों के चयनोपरांत समिति के सदस्यों द्वारा तीन प्रस्तुत आवेदकों यथा अंजू देवी (कैंसर रोग, 04 लाख रुपये), संतोष केशरी (हर्ट सर्जरी, 02 लाख रुपए) एवं श्री कंचन राम तिवारी (किडनी रोग, 06 लाख रुपये) से जुड़े तीन आवेदन को चयनित किया गया है। इन तीनों आवेदकों के सत्यापन व कागजात की जांच के उपरांत सहयोग राशि की सहमति प्रदान की गयी। इस दौरान उपायुक्त ने बाबा बैद्यनाथ कल्याण कोष में मदद के लिए आगे आने वालों सभी लोगों का आभार भी प्रकट किया। साथ ही उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि आवेदनों के चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की बात कही। बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा इस कोष में कोई भी दाता अपने ईच्छा व सामर्थ्य अनुसार दान देकर इस पुण्य में कार्य में अपना सहयोग कर सकते हैं, क्योकि इस कोष के तहत् जमा राशि का उपयोग निर्धनों व जरूरतमंदों के मदद के लिए किया जायेगा। इस प्रकार के कार्य में समाज के सभी वर्ग के लोगों का सहयोग आपेक्षित होता है। सभी के सहयोग से हीं किसी भी अच्छे कार्य को फलीभूत किया जा सकता है। साथ हीं उनके द्वारा सभी जिलावासियों व यहां आने वाले श्रद्धालुओं से अपील की गयी कि वे आगे आयें और इस पुनित कार्य में अपना सहयोग करें।बैठक में उपरोक्त के अलावे बाबा मंदिर प्रभारी-सह-अनुमंडल पदाधिकारी श्री विशाल सागर, प्रतिशक्षु आईएएस श्री संदीप मीणा, सिविल सर्जन डॉ0 विजय कुमार, मंदिर कमिटि के सदस्य एवं संबंधित अधिकारी आदि उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें