मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:24 · नई दिल्ली संस्करण

जमशेदपुर में 19 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
जमशेदपुर में 19 अप्रैल को ट्रैफिक व्यवस्था बदलेगी, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

जमशेदपुर। झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की ओर से आयोजित होने वाली झारखंड संयुक्त असैनिक सेवा (सीधी भर्ती) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा-2025 को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त संचालन को सुनिश्चित करने के लिए प्रशासनिक स्तर पर लगातार समीक्षा बैठकें की जा रही हैं।इसी क्रम में 19 अप्रैल को शहर की ट्रैफिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। शुक्रवार को जिला प्रशासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार, उस दिन अपराह्न 4 बजे से रात्रि 11:30 बजे तक जमशेदपुर शहर में बसों को छोड़कर सभी प्रकार के भारी वाहनों के प्रवेश पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह आदेश ट्रैफिक डीएसपी, एसएसपी और उपायुक्त के संयुक्त निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (यातायात) कार्यालय द्वारा जारी किया गया है।प्रशासन का मानना है कि परीक्षा के दौरान शहर में परीक्षार्थियों की आवाजाही अधिक रहेगी,जिससे ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाकर यातायात को सुगम बनाने और जाम की स्थिति से बचने का प्रयास किया गया है।प्रशासन के अनुसार, शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर बड़ी संख्या में अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचेंगे। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस को विशेष रूप से अलर्ट मोड में रखा गया है। प्रमुख चौक-चौराहों और परीक्षा केंद्रों के आसपास अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी,ताकि यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें