मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:21 · नई दिल्ली संस्करण

सारंडा में मूसलधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
सारंडा में मूसलधार बारिश से तबाही, घरों में घुसा पानी

पश्चिम सिंहभूम। सारंडा और लौहांचल क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार भारी बारिश ने लोगों की जिंदगी को अस्त-व्यस्त कर दिया है। लगातार हो रही मूसलधार बारिश की वजह से सारंडा की ऊंची पहाड़ियों से बहकर आया पानी अब नीचले इलाकों और गुवा, बड़ाजामदा शहर में कहर बनकर टूट पड़ा है।सोमवार को बोकना के पंचमुखी मंदिर के समीप कारों नदी पर बना लोहे का पूल के उपर से पानी बह रहा है। इस मार्ग पर आवागमन ठप हो गया है।वहीं बड़ाजामदा शहर में हालात इतने बदतर हो चुके हैं कि सड़कों पर करीब 4 फीट तक पानी भर गया है। बड़ा जामदा फुटबॉल मैदान बाढ़ के पानी से करीब 20 घर प्रभावित हैं । वर्षा का पानी सीधे लोगों के घरों में घुस गया, जिससे सामान का भारी नुकसान हुआ है। लोग घरों से बाहर निकलने में भी असमर्थ हैं, कई जगहों पर गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि यह नजारा अब हर साल की कहानी बन चुका है, और इसके लिए प्रशासन और स्थानीय अतिक्रमणकर्ता दोनों जिम्मेदार हैं। शहर में बाढ़ जैसी स्थिति का प्रमुख कारण नालियों पर हुए अतिक्रमण और जल निकासी व्यवस्था की विफलता को बताया जा रहा है। चौड़ी नालियों को लोगों ने घर, गाड़ी गैरेज और दुकानों में बदल दिया है, जिससे बारिश का पानी निकल नहीं पा रहा है। नालियों का नगर प्रशासन की ओर से सफाई नहीं कराई गई,जल निकासी के रास्ते बंद हो गए हैं।लोगों का कहना है कि हर साल बारिश आती है, और प्रशासन हर साल सोता है। जब घर डूबते हैं, तब अधिकारियों की आंख खुलती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें