मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड के आठ जिलों में 29 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड के आठ जिलों में 29 को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

रांची,। झारखंड के आठ जिलों में 29 जुलाई को भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने जिन जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है उनमें राज्य के दक्षिणी-पूर्वी जिले शामिल हैं। इनमें पूर्वी सिंघभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला खरसावां, देवघर, दुमका, गिरिडीह और गोड्डा शामिल है।

वही, पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य के राज्य में सबसे अधिक बारिश सिमडेगा जिले के बोल्बा में 94.6 मिलीमीटर दर्ज की गई है। वहीं इस दौरान राजधानी रांची में 38.8 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गईं है।

मौसम विभाग के अनुसार फिलहालपश्चिम बंगाल के गंगा के तटीय क्षेत्र और उससे सटे झारखंड पर बना दबाव पिछले 25 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है।

वहीं इसके अगले 36 घंटों के दौरान झारखंड और आसपास के उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश में पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है।

शनिवार को रांची में अधिकतम तापमान 28.6 डिग्री, जमशेदपुर में 29.3,डालटेनगंज में 30.2, बोकारो में 32.1 और चाईबासा में तापमान 28.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें