मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:39 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर राजेश बवानिया गैंग का बदमाश घायल, गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
दिल्ली पुलिस से मुठभेड़ में गैंगस्टर राजेश बवानिया गैंग का बदमाश घायल, गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली के बवाना इलाके में गुरुवार सुबह पुलिस की स्पेशल सेल और गैंगस्टर राजेश बवानिया के गैंग से जुड़े बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस दौरान राजेश बवानिया के रिश्तेदार और गैंग के सदस्य अंकित मान के पैर में गोली लग गई।

गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू में ले लिया।

घायल अवस्था में अंकित मान को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बनी हुई है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, स्पेशल सेल को अंकित मान के इलाके में छिपे होने की पुख्ता सूचना मिली थी। इसी इनपुट के आधार पर सुबह तड़के एक टीम को मौके पर भेजा गया। जैसे ही पुलिस ने उसे घेरने की कोशिश की। आरोपी ने खुद को बचाने के लिए फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही काबू कर लिया गया।

पुलिस का कहना है कि अंकित मान लंबे समय से फरार चल रहा था और कई गंभीर मामलों में वांछित था। उस पर हत्या, फिरौती वसूली और जबरन पैसे मांगने यानी एक्सटॉर्शन जैसे संगीन आरोप हैं। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी विदेश भागने की फिराक में था। उसकी योजना विदेश जाकर अपने गैंग का नेटवर्क खड़ा करने और वहीं से आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने की थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें