मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:38 · नई दिल्ली संस्करण

भारी बारिश से पानी में बह रहे हैं किसानों के अरमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भारी बारिश से पानी में बह रहे हैं किसानों के अरमान

खूंटी। खूंटी जिला सहित पूरे झारखंड में पिछले 20-25 दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण किसानों के अरमान पानी में बहते जा रहे है।लगातार हो रही मूसलाधार पानी के कारण किसानों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। भारी बारिश के कारण किसान न खेतों मेें बिचड़े डाल पाये और न ही मड़ुवा या गोढ़ा धान की खेती हो पा रही है। खेतों में पानी भर जाने के कारण सभी बीच और बिचड़े पानी में बह जा रहे हैं। बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की भी कमर तोड़ दी है। खेतों में पानी भरने के कारण टमाटर, भिंडी, परवल, शिमला मिर्च सहित अन्य सब्जियां खेतों में ही सड़ जा रही हैं। किसानों का कहना है कि अभी तो आषाढ़ का ही महीना चल रहा है। अभी सावन, भादो बाकी है। यदि बारिश की यही रफ्तार रही, तो किसान पूरी तरही बर्बाद हो जाएंगे।तोरपा के किसान पंचम साहू कहते हैं कि यदि इसी तरह मेघ बरसता रहा, तो अकाल की आशंका बढ़ जाएगी। उन्होंने कहा कि कई किसानों ने सरकारी और निजी बैंकों के अलावा सेठ-साहूकारों से खेती के लिए कर्ज लिया है। उन्हें इस बात की चिंता सता रही है कि वे ऋण की आदयगी कैसे करेंगे। युवा किसान रोहित साहू कहते हैं कि पिछले 10-15 वर्षों से इस क्षेत्र में इस तरह की बारिश नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि बारिश कम नहीं होने पर किसानों की बर्बादी तय है।लापुंग प्रखंड के रहने वाले किसान अह्लाद साहू उर्फ मोड़ेया ने कहा कि बारिश से किसानों को भारी क्षति हो रही है। खासकर भारी बारिश की मार सब्जी उत्पादन करने वाले किसानों पर पड़ी है। खूंटी के बारकुली गांव कें किसान प्रमोद साहू कहते हैं कि बारिश से फसलों को तो नुकसान पहुंच ही रहा है, कई पुल-पुलिया और डायवर्सन भी टूट गए हैंं ।इस कारण आम लोगों को विद्यार्थियों को भारी कठिनाई हो रही है।व्यवसाय भी हो रहा है प्रभाविततोरपा के कर्रा रोड में चिकन-चाउमिन और भोजनालय चलानेवाले युवा व्यवसायी प्रकाश कुमार कहते हैं कि लगातार और भारी बारिश के कारण व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ हे। आये दिन उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है। राजमिस्त्री का काम करने कासीम शेख कहते हैं कि रोज हो रही बारिश के कारण उन्हें परिवार चलाना भी मुश्किल हो रहा है। काम-धंधा सब चौपट हो गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें