मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी, रांची में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
झारखंड में अभी और सताएगी गर्मी, रांची में 40 डिग्री के करीब पहुंचा तापमान

रांची। झारखंड में आनेवाले दिनों में गर्मी और सताएगी। राजधानी रांची में तापमान बढ़कर 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है, जबकि पलामू, गढवा सहित कई जिलों में तापमान 41-42 डिग्री हो गया है। प्रचंड गर्मी से पूरा राज्य झुलस रहा है। हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि 18 मई को राज्य के उत्तर- पश्चिमी जिलों को छोड़कर शेष भागों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 40-50 किमी की गति से तेज हवा चल सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेन्ज अलर्ट जारी किया है।वहीं 19 और 20 मई को भी राज्यके उत्तर- पश्चिमी जिलों में गर्जन, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी की गति से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है।शनिवार को रांची में मौसम साफ रहा। सुबह से ही प्रचंड गर्मी महसूस की गई।रांची में अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री, जमशेदपुर में 38.3, डाल्टेनगंज में 42.6, बोकारो में 37.1 और चाईबासा में तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें