मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:54 · नई दिल्ली संस्करण

साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा के डिस्चार्ज पिटीशन पर हुई सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,

02 जनवर। ईडी के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में

साहिबगंज के पत्थर कारोबारी कृष्णा साहा के डिस्चार्ज पिटीशन पर मंगलवार को

सुनवाई हुई। कोर्ट ने मामले में ईडी की आग्रह को देखते हुए उसे जवाब दाखिल

करने का निर्देश दिया है।

उल्लेखनीय है कि मामले में कृष्णा साहा

के खिलाफ आरोप गठन होना है। पिछले दिनों हाई कोर्ट से कृष्णा साहा को जमानत

मिल चुकी है। पांच जुलाई, 2023 को पूछताछ के बाद ईडी ने उसे देर रात

गिरफ्तार कर लिया था।

अवैध पत्थर खनन मामले में मनी लांड्रिंग के

तहत जांच कर रही ईडी कृष्णा के ठिकाने पर जुलाई 2022 में छापेमारी की थी।

साहिबगंज जिले के बड़हरवा निवासी कृष्णा साह को मुख्यमंत्री के विधायक

प्रतिनिधि पंकज मिश्रा का खास सहयोगी माना जाता है। कृष्णा साहा के अवैध

पत्थर खदान में दो मजदूरों की दुर्घटना में मौत हो गई थी। जांच के क्रम में

ईडी ने पूर्व में कृष्णा साहा के बड़हरवा के चंपांडे मौजा के पत्थर खदान

की ड्रोन से मापी भी ली थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें