मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:50 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट में अमन श्रीवास्तव गैंग के एश्ले लकड़ा की क्रिमिनल रिट पर हुई सुनवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। झारखंड हाई कोर्ट में गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गिरोह के सदस्य एश्ले लकड़ा की क्रिमिनल रिट पर मंगलवार को सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान एश्ले लकड़ा के अधिवक्ता ने बहस के लिए समय की मांग की। जस्टिस आनंद सेन की कोर्ट में याचिका पर सुनवाई हुई। एश्ले ने जमानत याचिका खारिज होने के बाद क्रिमिनल रिट दाखिल कर दर्ज प्राथमिकी को रद्द करने की मांग की है।

एंटी टेररिस्ट स्क्वाड (एटीएस) ने गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव गैंग के कई सदस्यों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। सभी के खिलाफ आईपीसी की धारा 386, 387, 109, 43, 201 और 120(बी) एवं अनलॉफूल एक्टिविटी प्रीवेन्शन एक्ट की धारा 20 और 21 के तहत चार्जशीट दाखिल हुई है, जिसके बाद आरोपित एश्ले ने हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

एटीएस द्वारा दर्ज की गयी कांड संख्या 1/2022 में श्रीवास्तव गिरोह के सरगना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव, अविक श्रीवास्तव, चंद्रप्रकाश राणु, मंजरी श्रीवास्तव, एश्ले लकड़ा, प्रिंसराज श्रीवास्तव, विनोद कुमार पांडेय, अमजद खान, जहीर अंसारी, महमूद उर्फ नेपाली, असलम, फिरोज खान, सिद्धार्थ कुमार साहू, पिंटू और सुनील को आरोपित बनाया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें