मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:09 · नई दिल्ली संस्करण

झारखंड हाई कोर्ट में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में राहुल यादव की जमानत याचिका पर सुनवाई 19 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में साहिबगंज में 1250 करोड़ रुपये के

अवैध खनन मामले में दाहू यादव के बेटे राहुल यादव की जमानत याचिका पर

शुक्रवार को बहस जारी रही। इस मामले में अगली सुनवाई 19 जुलाई को होगी।

याचिका

में याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया है कि मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी

कोई भी भूमिका नहीं है। अवैध खनन से जुड़े मामले में उनके पिता दाहु यादव

को ईडी फंसा रही है। ऐसे में उनके पिता की वजह से उनका भी नाम जोड़ा जा रहा

है। वे एक स्टूडेंट हैं। ऐसे अपराधिक मामलों से उनका कोई लेना-देना नहीं

है।

राहुल यादव की ओर से उनके अधिवक्ता सब्यसाची ने हाई कोर्ट में

जमानत याचिका दाखिल की है। राहुल यादव की जमानत याचिका 31 जनवरी को ईडी के

विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट ने खारिज कर दिया था। हाई कोर्ट के

आदेश के आलोक में राहुल ने दो जनवरी को ईडी कोर्ट में सरेंडर किया था। इसके

बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था। ईडी भी उसे रिमांड

पर लेकर पूछताछ कर चुकी है।

राहुल को अवैध खनन मामले में ईडी ने

समन जारी कर पूछताछ के लिए बुलाया गया था लेकिन वे ईडी के समक्ष उपस्थित

नहीं हुए थे। इसके बाद ईडी की विशेष अदालत ने राहुल यादव के खिलाफ 31

मार्च, 2023 को नॉन बेलेबल वारंट जारी किया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें