मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:30 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर सुनवाई तीन को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची, । टेंडर कमीशन मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की

जमानत याचिका पर शनिवार को पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की अदालत

में सुनवाई हुई। मामले में पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की ओर से दिल्ली के

दो अधिवक्ता जमानत पर बहस करने पहुंचे थे। साथ ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के

जरिए ईडी के जोजेफ हुसैन जुड़ गये थे। इसी दौरान रांची जिला बार एसोसिएशन

के सचिव पहुंचे और कहा कि जब कंडोलेंस है तो सुनवाई कैसे हो रही है। इसके

बाद मामले में सुनवाई की अगली तिथि तीन अगस्त निर्धारित की गई है।

टेंडर

कमीशन से प्राप्त बड़ी रकम का मनी लांड्रिंग करने के आरोप में पूर्व

मंत्री आलमगीर आलम जेल में बंद हैं। आलमगीर आलम की गिरफ्तारी के 64 दिनों

बाद चार्जशीट दाखिल हुई थी। इसके बाद उन्होंने जमानत की गुहार लगायी है।

ईडी ने उनको 15 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वह जेल में हैं। यह

गिरफ्तारी उनके पीएस संजीव कुमार लाल एवं उसका नौकर जहांगीर आलम के यहां से

मिले 32.30 करोड़ रुपये नकद बरामद होने के मामले में किया गया है।

गिरफ्तारी के बाद ईडी ने पुलिस रिमांड पर लेकर लगातार 14 दिनों तक पूछताछ

की थी। इस मामले में इडी ने चार जुलाई को चार्जशीट दाखिल की है। इसी मामले

में ग्रामीण विकास विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम सहित अन्य

आरोपित जेल में हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें