मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:24 · नई दिल्ली संस्करण

जमीन घोटाला के आरोपित आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर सुनवाई 26 को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। पीएमएलए के विशेष न्यायाधीश राजीव रंजन की अदालत में

जमीन घोटाला मामले के आरोपित आर्किटेक्ट विनोद सिंह की अग्रिम जमानत पर

शनिवार को सुनवाई हुई। मामले में ईडी ने जवाब दाखिल करने के लिए कोर्ट से

समय की मांग की। कोर्ट ने ईडी को समय देते हुए सुनवाई की अगली तिथि 26

जुलाई निर्धारित की है।

विनोद सिंह ने अदालत में 15 अप्रैल को

अग्रिम जमानत के लिए याचिका दायर की है। मामले में विनोद सिंह का नाम तब

आया, जब ईडी से पूछताछ के दौरान उनके मोबाइल से हेमंत सोरेन के साथ

व्हाट्सएप चैट में अधिकारियों के ट्रांसफर पोस्टिंग में सिफारिश की लिस्ट

और बड़गाई की विवादित जमीन पर बैंक्विट हॉल बनाने के संबंध में डिजाइन मिला

था।

ईडी ने हेमंत सोरेन से जुड़े भूमि घोटाले मामले में अभियोजन

शिकायत (पीसी) दायर की थी, जिस पर कोर्ट ने संज्ञान लिया है। इसके बाद से

विनोद पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। 30 मार्च को ईडी के अधिकारियों ने

रांची की पीएमएलए (धन शोधन निवारण अधिनियम) के तहत अभियोजन शिकायत (पीसी)

दायर की थी। इस मामले में बड़गाईं इलाके के भू- राजस्व कर्मचारी भानु

प्रताप फिलहाल बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में न्यायिक हिरासत में बंद

हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को इस मामले में हाई कोर्ट से जमानत मिल चुकी

है। यह मामला बड़गांई अंचल की 8.5 एकड़ जमीन कब्जा करने से जुड़ा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें