मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

सिमडेगा विधायक के खिलाफ कोर्ट में सुनवाई 20 जून को

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची। सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा से जुड़े महिला के साथ दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मामले में शिकायतकर्ता रश्मि संचिता एक्का की याचिका पर गुरुवार को अभियोजन पक्ष कोर्ट में जवाब दाखिल नहीं किया जा सका। एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 जून को निर्धारित की है।सिमडेगा विधायक भूषण बाड़ा के खिलाफ दर्ज की गई शिकायतवाद (कंप्लेन केस) में कुछ अतिरिक्त अपराधिक धाराओं को जोड़ने के लिए शिकायतकर्ता ने कोर्ट में आवेदन दाखिल किया है। शिकायतकर्ता रश्मि संचिता एक्का ने वर्ष 2018 में विधायक भूषण बाड़ा सहित पांच के खिलाफ सिमडेगा कोर्ट में शिकायतवाद दायर किया था।इसमें विधायक भूषण बाड़ा पर महिला रश्मि संचिता एक्का से दुर्व्यवहार करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया था। हालांकि भूषण बाड़ा के विधायक बनने के बाद यह मुकदमा रांची एमपी-एमएलए की विशेष कोर्ट में स्थानांतरित किया गया। इसी मामले को लेकर भूषण तिर्की के खिलाफ महिला थाना में भी प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी, जिस पर हाई कोर्ट ने पूर्व में सुनवाई के दौरान महिला थाना में दर्ज प्राथमिकी को निरस्त कर दिया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें