मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:32 · नई दिल्ली संस्करण

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई, ईडी से मांगा जवाब

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

रांची,। झारखंड हाई कोर्ट में बरियातू के बड़गाई की 8.86 एकड़ जमीन

घोटाला मामले में आरोपित पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जमानत अर्जी पर

मंगलवार को जस्टिस रंगन मुखोपाध्याय की वेकेशन बेंच में सुनवाई हुई। अदालत

ने इस पर प्रवर्तन निदेशालय ( ईडी) से जवाब मांगा। ईडी ने इसके लिए समय

मांगा। कोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए ईडी को समय प्रदान किया।

हाई

कोर्ट ने अगली सुनवाई 10 जून को शाम चार बजे निर्धारित की। हेमंत सोरेन

की ओर से वरीय अधिवक्ता कपिल सिब्बल एवं हाई कोर्ट के अधिवक्ता श्रेय

मिश्रा ने पक्ष रखा। हेमंत सोरेन बड़गाई अंचल जमीन घोटाले के आरोप में 31

जनवरी से जेल में बंद है। ईडी ने 30 मार्च को हेमंत सोरेन समेत पांच

व्यक्तियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। इस मामले में हेमंत सोरेन सहित

11 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है। सोमवार को हेमंत सोरेन ने हाई

कोर्ट से अर्जी पर जल्द सुनवाई का आग्रह किया था। अदालत ने उसे स्वीकार

करते हुए मंगलवार को सुनवाई की तारीख दी थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें